Dastak Hindustan

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, पुलिस की पिटाई से कई चोटिल

लखनऊ:- 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू कराने में हुई विसंगति को दूर किये जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज 6800 चयनित शिक्षक अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव के लिए हुसैनगंज के पास बड़ी संख्या में एकत्र हो गए हैं।

यहां पुलिस बल प्रयोग से कई चोटिल हो गए। एक महिला अभ्यर्थी को चोट लगने पर लोकबंधु अस्पताल लाया गया। अभ्यर्थियों ने विधानसभा घेराव की चेतावनी पहले से दिया था। यहां एकत्रित सभी अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी की। पुलिस ने अभ्यर्थियों को गाड़ियों में भर कर इको गार्डेन भेज दिया।

 

दरअसल, शिक्षक भर्ती परीक्षा में विसंगतियां पाए जाने के बाद 13 मार्च 2023 को हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने भर्ती की 6800 सूची को रद्द करते हुए पूरी भर्ती की सूची को रिविजिट करने का फैसला सुनाया था। आदेश के आठ माह बीत जाने के बाद भी विभाग ने सूची को रिविजिट नहीं किया हैं।

 

विभाग में यह भी मामला लंबित

69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षिक परिभाषा गलत पाए जाने पर 9 नवम्बर 2022 को एक अंक बढ़ाते हुए कोर्ट की शरण में आए हुए अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर चयन करने का अंतिम आदेश दिया था। आदेश के एक साल भी जाने के बाद एक अंक से नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों का इको गार्डन में लगातार 91 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी हैं। दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल को पात्र पाए गए 2249 अभ्यर्थियों की अंतिम कटऑफ निर्धारित कर चयन सूची जारी करना शेष रह गया है। जिसमें लगभग हजारों लोगों का चयन होना है। चयन सूची जारी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *