Dastak Hindustan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना मतदाता पहचान पत्र किया प्राप्त

नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी. कृष्णमूर्ति से अपना नया मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किया। राष्ट्रपति अब आगामी आम चुनावों में नई दिल्ली से वोट डालने की पात्र होंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति से अपना मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किया।” इससे पहले 10 नवंबर को दिल्ली के सीईओ ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया था ताकि राष्ट्रपति को अपना मतदाता पहचान पत्र ओडिशा से दिल्ली में बदलने में सुविधा मिल सके।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *