Dastak Hindustan

महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी भीषण आग

मुंबई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र के अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई। किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा। रेलवे अधिकारियों द्वारा अग्निशामकों को बुलाया गया।

वहीं बीते दिनों 12 अक्टूबर को बिहार के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतरे वहीं चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “इस घटना में सदिया के एक परिवार की जान चली गई है।

शवों को लाने का काम जारी है। जो लोग घायल हैं उनके लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार सरकार भी जितना अच्छा हो सकता है उतना अच्छा इलाज उपलब्थ करवाने का काम कर रही है।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल रात बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मरने वाले लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद बचाव और राहत कर्मी ट्रैक को साफ करने के कार्य पर लगे हैं। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 12506) के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद घायल यात्रियों को ब्रह्मापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे के बाद बचाव और राहत कर्मी ट्रैक को साफ करने के कार्य पर लगे हैं। इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *