राशिफल:- आज का राशिफल 16 अक्टूबर दिन सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार तुला राशि में होगा। तुला राशि में पहले से ही मंगल और बुध ग्रह भी हैं, इस तरह तुला राशि में तीन ग्रहों के होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों इस तरह संचार से कई राशियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले व्यक्तियों को आज अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से आप उत्साहित हो जाएंगे। आज अधिकारियों का स्वभाव शंकालु रहेगा। सरकारी कार्यों में सतर्कता बरतें अन्यथा बाद में लंबित रह जाएंगे। धार्मिक कार्यों के लिए आप कम समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी, जिसकी वजह से रिश्ता मजबूत होगा। शाम के समय बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को शारीरिक रूप से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। पारिवारिक माहौल आज अधिक भावनात्मक रहेगा। परिवार के लोग आपसी समस्याओं को समझेंगे, फिर भी ज्यादा बोलने की आदत से बचें। चूंकि दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा इसलिए आप अप्रत्याशित खर्चों से विचलित नहीं होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। कर्ज की वसूली करने में सफल रहेंगे। सरकारी या पैतृक कार्य आज पूरा करने का प्रयास करें, लाभ होगा। घर में बड़ों के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। घर के अलावा अन्य सभी जगह आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में लगेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले व्यक्ति आज आप ना चाहते हुए भी बेवजह के झगड़ों में पड़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के कारण कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल मची रहेगी। सीने में संक्रमण या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। आज लंबी यात्रा न करें और ठंडे भोजन से परहेज करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले व्यक्ति किसी सरकारी योजना से लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातक किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। छात्रों को एग्जाम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप केवल दिखावे के लिए घरेलू सुख-सुविधाओं और शौक पर खर्च करेंगे, जिसका असर बाद में आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले व्यक्ति आज घर और बाहर संतुलित व्यवहार बनाए रखें। वाद विवाद से बचें लोग आपकी सही बात को गलत बनाकर विवाद खड़ा कर सकते हैं। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा लेकिन विवादों के कारण मानसिक रूप से आप बेचैन हो सकते हैं। आप जिस भी काम को करने का मन बनाएंगे, उसमें कोई न कोई रुकावट आने से आप परेशान महसूस करेंगे। पैसों से जुड़े लेन-देन में स्पष्टता रखें, लिखित में ही करें, गलती होने की आशंका है। अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले व्यक्ति आज कोई नया कार्य अनुबंध या व्यवसाय शुरू करना शुभ रहेगा। आज आप भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे। घर में आज किसी न किसी कारण से काफी भागदौड़ रहेगी। बेवजह किसी से बहस ना करें, सरकारी कामकाज में उलझन बढ़ सकती है, इसलिए आज इसे टाल दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको काम में सफलता मिलेगी। बिजनस में थोड़े इंतजार के बाद आपको जरूरत के मुताबिक आर्थिक लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद जब आप काम से ऊब जाएंगे तो मनोरंजन के मौके तलाशेंगे। नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के शुभ अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक क्षेत्र की छोटी यात्रा हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वाले व्यक्ति अनियमित दिनचर्या के कारण आपको शारीरिक थकान और अस्वस्थता का भी अनुभव हो सकता है। आपके मन में पैसों से जुड़ी योजनाएं चलती रहेंगी, आप वर्जित कार्यों से जल्दी पैसा कमाने की कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन विदेश जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र और घर में धैर्य का परिचय दें। आप विवेक से परिपूर्ण रहेंगे और अच्छे-बुरे का पूर्व ज्ञान कर सकेंगे। मन की नकारात्मक भावनाएं आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। सायंकाल का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को आज की दिनचर्या से लाभ उठाने के लिए आलस्य से बचना अधिक आवश्यक है। दोपहर को कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे जिससे अपना काम तय समय में पूरा कर सकेंगे। किसी गलतफहमी के कारण घरेलू माहौल खराब हो सकता है, फिर भी स्थिति हर तरह से आपके नियंत्रण में रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और विदेश जाने का सपना पूरा होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले व्यक्ति आज आप घरेलू या व्यावसायिक महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। स्वतंत्र विचार रखने से आप लोगों के विचारों को आसानी से समझ सकेंगे। शेयर या अन्य जोखिम भरी गतिविधियों में निवेश करने से त्वरित परिणाम मिलेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से नजदीकियां बढ़ेंगी। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा, फिर भी महिलाओं की जरूरतों का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा अनावश्यक कलह की घटनाएं उत्पन्न हो सकती हैं।