Dastak Hindustan

11 नव चयनित प्रधानाचार्यों को सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ व्यापक पैमाने पर सरकारी नियुक्तियां कर रही है। वहीं दूसरी तरफ निजी क्षेत्र में भी नौकरियों की अनन्त सम्भावनाओं को लेकर आगे बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रत्येक युवा को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुरूप नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का जो अभियान चल रहा है।

इस क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के 219 नव चयनित प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां लोक भवन में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।

बता दें कि यह प्रधानाचार्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित किए गए हैं। कार्यक्रम में सीएम ने 11 नव चयनित प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले विद्यालयों को मान्यता देने के लिए एनआईसी द्वारा निर्मित वेब पोर्टल upboardmanyata.upsdc.gov.in का शुभारम्भ किया।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है, जिसमें कोई भी सुरक्षित नहीं माना जाता था। दंगे और भ्रष्टाचार यहां की पहचान बन गए थे। अव्यवस्था और अराजकता का वातावरण बन चुका था। पहले से किया किया गया निवेश भी पलायन कर रहा था। आज उत्तर प्रदेश निवेश का बेहतरीन गंतव्य बना है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में लगभग 38 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के जमीनी धरातल पर उतरने के पश्चात लगभग 01 करोड़ 10 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। कहा कि प्रदेश-देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है। प्रदेश के आध्यात्मिक पर्यटन में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *