Dastak Hindustan

भाजपा नेता सरताज सिंह के निधन पर उनके आवास पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भोपाल (मध्य प्रदेश):- केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सरताज सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शिवराज सिंह ने कहा बड़े भारी और दुखी मन से मैंने सरताज जी के अंतिम दर्शन किए। वे नर्मदापुरम की राजनीति के सरताज थे और जनता के दिलों पर राज करते थे। वे पूरे प्रदेश के नेता थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने पूरे प्रदेश में PWD की सड़के बनाने के लिए जो काम किया वो अद्भुत था।

आपको बता दे की सरताज बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने सुबह 5.30 बजे 83 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार आज नर्मदापुर में किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *