13 अक्टूबर दिन शुक्रवार जाने आज की राशिफल के बारे में कैसा रहेगा आज का आपका दिन
मेष राशि
मेष राशि वाले व्यक्ति को आज शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभप्रद रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ वरिष्ठजनों से हो सकती है। काफी समय से जो काम आप करना चाह रहे थे उसमें आप आज सफल हो सकते हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आपकी मुलाकात आज कुछ नए लोगों से होगी और आपके संपर्क का दायरा भी बढे़गा जिससे आपको करियर में फायदा मिलेगा। नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले आज सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपके आज कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आप धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो आज इस विचार को मन से निकाल दीजिए। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आपकी माता की सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं है तो आज इसमें सुधार दिख सकता है। छात्रों को आज अपने ज्ञान और अनुभव का फायदा मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले व्यक्ति कोई काम अगर लंबे वक्त से रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है आज उनकी शादी हो सकती है। काम काज के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी होगी। बच्चों की ओर से आज आपको सहयोग और खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपके सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे। कोई उपहार भी मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले अगर आप मकान या जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन आज लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन आपका सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले व्यक्ति अपने व्यवसाय में नई योजनाओं को लागू करने के लिए बहुत ही मेहनत करनी होगी। कुछ लोगों को आपकी योजनाओं से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में आज प्रेम और उत्साह बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, अन्यथा यह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पिता का स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है ।
तुला राशि
तुला राशि वाले व्यक्ति आपको कई सारी जिम्मेदारियों को आज निभाना होगा। सेहत के लेकर भी आज आपकी परेशानी बनी रह सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बात बढ सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको अपना प्रयास तेज करना चाहिए, इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सकारात्मक रहें।
वृश्चिक राशि
आज अपने कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करना होग। पारिवारिक जीवन के मामले में बात करें तो आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों साथ सहयोग बना रहेगा। अगर आज आप यात्रा पर जाते हैं तो आपको अपने सामानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वाले व्यक्ति आज आपको अपने कार्य में मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। नौकरी मे अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। परिवार में आज आपको पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने का योग दिखाई देता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने भी ले जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और भी गहरा होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक से काम करेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आपको आज लाभ पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। कोई काम आपका आज फंस सकता है जिससे मानसिक रूप से परेशानी महसूस करेंगे। आज आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। घर की साज सज्जा पर आपका आज फोकस रह सकता है। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज में सतर्कता का पूरा ध्यान रखना होगा। अधिकारीगण आपके काम पर आज नजर बनाए रखेंगे। कारोबार में आज दिन व्यस्तता में बीतेगा। शाम के समय लाभ के अवसर विशेष रूप से प्राप्त होगे। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप आज चिंतित रह सकते हैं। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। लापरवाही से समस्या और बढ़ सकती है।