उत्तर प्रदेश ब्यूरो :- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी सतर्क, एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल भी सहारनपुर पहुंचे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू काफिले के साथ पंजाब से लखीमपुर खीरी के लिए निकले। डीएम, एसएसपी भी मौके पर।
लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर सियासत लगातार गर्म हो रही है। कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ से एक हजार गाड़ियों के काफिले के साथ पंजाब से लखीमपुर के लिए निकले हैं। सिद्धू के काफिले को यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, इसके लिए सहारनपुर-हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दो कंपनी पीएसी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के 15 से अधिक थानों की फोर्स के साथ एडीजी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि तीन बजे तक नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला सहारनपुर बॉर्डर पर पहुंचेगा।