Dastak Hindustan

सपने में छिपकली का सपना देखना शुभ या अशुभ माना जाता है

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में छिपकली को देखना अधिकतर बुरा ही माना गया है। रात को सोते समय अक्सर हम सपने जरूर देखते हैं और हर सपने के पीछे कोई न कोई मतलब छिपा होता है। कई बार हम सपने भूल जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे सपने होते हैं जिन्हें देखकर में डर की वजह से नींद से उठ सकते हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब आप सपने को कोई जीवन जैसे कि सांप या छिपकली देख ली हो। अगर आपने सपने में छिपकली देखी है तो इसके पीछे एक संकेत छिपा हुआ है। आइए जानते हैं यह संकेत है शुभ है या अशुभ।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर आपको छिपकली दिखाई दे तो इसे अशुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में आपके जीवन में कोई विषम परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि, आपने सपने में छिपकली को किस प्रकार या किस अवस्था में देखा है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार छिपकली को परेशानी का संकेत माना गया है। आर्थिक और शारीरिक परेशानी को सपने में दर्शाने के लिए प्रकृति छिपकली का इस्तेमाल करती है।

इस वजह से छिपकली का देखा हुआ सपना शुभ नहीं होता है अलग अलग परिस्थिति में अलग अलग तरीके से छिपकली देखने का क्या मतलब होता है इसे समझाने के लिए जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है।

सपने में छिपकली को पकड़ना एक शुभ सपना हो सकता है। हम आमतौर पर छिपकली का सपना शुभ नहीं होता है मगर जब आप सपने में छिपकली को पकड़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने डर पर काबू पा रहे है।

सपने में छिपकली पकड़ने का मतलब है आप अपने बुरी शारीरिक स्थिति या बुरी आर्थिक स्थिति पर काबू पा रहे हैं और धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। यह एक अच्छा संकेत है जो दर्शाता है कि आप अंदर से मजबूत बन रहे है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *