फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N3 Flip ने चीन के घरेलू बाजार में एंट्री कर ली है। वहीं, फोन की लाइव तस्वीरें सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसे जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
मोबाइल की जो फोटो सामने आई है उसमें फ्रंट स्क्रीन पर कई ऐसे ऐप्स दिख रहे हैं जो भारत में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके साथ ही कलर ऑप्शन भी अलग है। आइये इस पोस्ट में जानते हैं डिवाइस की पूरी जानकारी।
इससे साफ है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन सिल्वर कलर में उपलब्ध है। जो चीन में उपलब्ध नहीं है। यानी कि सूत्रों से मिली जानकारी सटीक है।
भारत में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य ऐप्स जैसे Zomato, mAadhaar Zerodha भी फोन के फ्रंट कवर स्क्रीन पर पाए जाते हैं। इसमें ग्लोबल ऐप्स WhatsApp, YouTube, Uber और Google Pay भी शामिल हैं।
आप नीचे दी गई छवि में फाइंड एन3 फ्लिप के कवर डिस्प्ले पर समर्थित ऐप्स का विवरण देख सकते हैं।
डिस्प्ले: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 6.80 इंच का FHD+ AMOLED इनर डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ ही फोन में 3.26 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है।
चिपसेट: फोन में परफॉर्मेंस के लिए यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट मिलता है। ग्राफिक्स के लिए माली-जी715 इम्मोर्टलिस एमपी11 जीपीयू लगा है।
स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो फोन 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल में OIS तकनीक के साथ 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी है।
अन्य: इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर स्टीरियो स्पीकर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट एनएफसी और डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स हैं।
ओएस: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप एंड्रॉइड 13 पर आधारित ColorOS 13.1 चलाता है।