बेंगलुरु (कर्नाटक):- पुलिस ने कावेरी जल मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।मांड्या के उपायुक्त डॉ. कुमार ने गुरुवार को कहा कि कावेरी जल मुद्दे को लेकर कन्नड़ समर्थक संगठनों किसान संघों और कई अन्य संगठनों द्वारा कल बुलाए गए बंद के मद्देनजर मांड्या जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे।
इस बीच उपायुक्त दयानंद केए ने यह भी बताया कि शनिवार को बेंगलुरु शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों के कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को कर्नाटक बंद बुलाया है। कर्नाटक रक्षण वेदिके कन्नड़ चलवली (वटल पक्ष) समेत कन्नड़ संगठनों और विभिन्न किसान संगठनों के शीर्ष संगठन ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने पूरे राज्य में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है।
अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चूंकि विभिन्न संगठनों ने कल कर्नाटक बंद का आह्वान किया है इसलिए बेंगलुरु शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कल छुट्टी घोषित कर दी गई है।
कावेरी नियामक समिति द्वारा तमिलनाडु को 3000 क्यूसेक पानी छोड़ने के आदेश के बाद कर्नाटक में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे हैं कि कावेरी नदी उनकी है। इससे पहले कर्नाटक रक्षणा वेदिके कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरुवार को कावेरी नदी जल मुद्दे पर राज्य के सांसदों और सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।