Dastak Hindustan

सपने में शेर को देखना कैसा संकेत होता है

शेर :- सपने में शेर का देखना इस बात का संकेत है कि आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। यदि सपने में शेर आपको किसी ऊंचे पहाड़ पर खड़ा दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में शक्ति में बढ़ोत्तरी होने वाली है और साथ ही आपको कोई पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।

सपने में शेर का दिखना बहुत ही विशेष माना गया है। शेर को सिंह भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र के अनुसार 5वीं राशि सिंह है। जिसका प्रतीत सिंह है। सिंह को जंगल का राजा भी कहा जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जब भी सपने में शेर दिखाई दे तो इसके कई अलग-2 अर्थ हो सकते है। कुल मिलाकर सपने में शेर का दिखना एक अच्छा संकेत ही माना जाता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में शेर दिखाई दे रहा है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी शक्तियों में वृद्धि होने जा रही है। यानि की आपको जल्द ही कोई पद प्राप्त होने वाला है। वहीं इसी के साथ अगर सपने में शेर दिखे तो इसका मतलब यह भी माना जाता है कि आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते है। शेर को शक्ति, साहस और बल का भी प्रतीक माना गया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *