Dastak Hindustan

नगवां विकास खण्ड के टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की बैठक सकुशल हुई संपन्न

रामेश्वर सोनी की स्पेशल रिपोर्ट

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):-  विकास खण्ड नगवां के समस्त टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की संयुक्त बैठक ब्लाक संसाधन केन्द्र नगवां सोनभद्र परिसर में आयोजित की गई। जिसमें ब्लाक कार्य का रिणी के गठन करने हेतु चर्चा की गई।

शिक्षक/ शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नगवां विकास खण्ड के टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए।आगे की रणनीति पर चर्चा व सदस्यता अभियान तथा भाजपा जन प्रतिनिधि से मिलने सम्बंधी चर्चा की गई।

बैठक में संरक्षक लालमणि यादव, ब्लाक अध्यक्ष श्री कांत यादव, महामंत्री पारस नाथ जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, रामपूजन यादव कोषाध्यक्ष, जर्मन प्रसाद मौर्य मीडिया प्रभारी, सुनील जायसवाल सचिव, संयोजक सुदामा यादव, सरोज अली संगठन मंत्री, के रूप में मनोनीत किया गया।

वही टेट पास बहनों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह , ममता देवी, रत्ना कश्यप सचिव, रत्ना विश्वकर्मा महामंत्री पद के रुप में निर्वाचन हुआ।

जिसका सभी लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया। वहीं श्री कांत यादव को ब्लाक अध्यक्ष बनाएं जाने पर जिला महा मंत्री अशोक कुमार पाण्डेय ने माल्यार्पण कर नव निर्वाचित पदा धिकारियो को बधाई दिया ।

ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत श्री कांत यादव ने कहा कि हम सभी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र भाजपा के नीतियों से प्रभावित है। और योगी- मोदी के नीतियों का समर्थन करते हैं। इसी के साथ सभी शिक्षामित्र एक स्वर में योगी-मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए। नारे से पूरा सदन गूज उठा। अध्यक्षता दुर्गा शंकर मिश्र एवं संचालन विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया।

इस मौक़े पर दुर्गा शंकर मिश्र (जिला अध्यक्ष) ,हृदय शंकर पाण्डेय जिला (संरक्षक), तेजबली सिंह (जिला प्रभारी) नागेंद्र पाठक (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ,बृजेश दुबे (जिला कोषाध्यक्ष),विनोद कुमार त्रिपाठी (जिला प्रवक्ता), रामेश्वर सोनी (जिला उपाध्यक्ष),रामकृपाल दुबे (जिला उपाध्यक्ष,) अशोक कुमार पाण्डेय जिला (महा मंत्री) मनोज कुमार सिंह (जिला संगठन मंत्री) मनोज कुमार पाण्डेय जिला (सयोजक) ,अजय सिंह पटेल व अशोक कुमार (जिला उपाध्यक्ष) लालमणि यादव, श्री कांत यादव, पारस नाथ, राजीव यादव, राम पूजन यादव, जर्मन प्रसाद मौर्य, सुनिल जायसवाल, सरोज अली, सुदामा, लक्ष्मी सिंह, रत्ना विश्वकर्मा, रत्ना कश्यप, ममता देवी सहित सैंकड़ों टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *