Dastak Hindustan

उदयपुर में राघव चड्डा और परिणिति चोपड़ा के विवाह के मद्देनजर होटल ताज लेक पैलेस को किया गया रोशन

उदयपुर (राजस्थान):- राघव चड्डा और परिणिति चोपड़ा के विवाह के मद्देनजर होटल ताज लेक पैलेस और होटल लीला पैलेस को रोशनी से जगमग किया गया। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 24 सितंबर को ये कपल उदयपुर में सात फेरे लेंगे।

सभी की निगाहें इस जोड़े पर टिकी है। खबरों के अनुसार, शादी की कुछ रस्में ताज लेक पैलेस में होंगी, तो कुछ लीला पैलेस में होंगी। हालांकि शादी में शरीक होने वाले मेहमान ताज लेक पैलेस में ठहरेंगे। यह उदयपुर में स्थित एक फाइव स्टार होटल है। तो आइए जानते हैं, ताज लेक पैलेस की क्या है खासियत।

ताज लेक पैलेस बहुत ही खास जगह है। इसे जल महल के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर से लोग इसकी सुंदरता को देखने आते हैं। जो झील के बीच स्थित है।

अगर ऐसा होता है निश्चित तौर पर ये एक बहुत बड़ी बात क्योंकि ये पहला गैर-राजनीतिक प्लेटफार्म होगा जहां पर चार राज्यों के सीएम इस तरह एक साथ नजर आएंगे।

इससे पहले सीएम केजरीवाल और कांग्रेस के नेतागण एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखते थे लेकिन जब से इंडिया अलांयस बना है तब से ही दोनों ही दलों के नेतागण एक -दूसरे से नरमी से पेश आते है। इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठकों में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत साथ देखा गया था लेकिन इस तरह से किसी की शादी बतौर मेहमान ये चारों पहली बार दिखेंगे।

इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *