वास्तु शास्त्र के अनुसार हिंदू ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है और माना जाता कि कुछ चीजों के मुफ्त इस्तेमाल करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। ऐसे में कभी भी इन चीजों का मुफ्त में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
उड़द की दाल कभी भी किसी से फ्री में नहीं लेना चाहिए। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन उड़द का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार को शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।
उड़द की दाल की तरह तिल का भी फ्री में लेना वर्जित माना गया है। यदि आप मुफ्त में तिल लेते हैं तो ऐसा माना जाता है कि आप शनि का दुष्प्रभाव अपने ऊपर ले रहे हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि की प्रतिकूल दशा चल रही हो तो इन चीजों का सेवन करने से कई दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कभी भी किसी से तेल भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से शनि की अशुभ स्थिति देखनी पड़ती है। शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है लेकिन मुफ्त में तेल लेना गलत होता है।
इन सभी चीजों के अलावा कभी भी किसी से लोहा भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए और शनिवार के दिन लोहा खरीदना भी नहीं चाहिए और न ही बेचना चाहिए। आयरन यदि फ्री में लेते हैं आर्थिक स्थिति खराब होती है।
हिंदू ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव का न्याय का देवता माना गया है और ऐसे यदि आप किसी पर अन्याय करते हैं। फ्री में काम कराते हैं। तय मूल्य का भुगतान नहीं करते हैं तो भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं।