अमरावती (आंध्र प्रदेश):- TDP के नेताओं ने पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए विशाखापत्तनम में TDP ज़िला कार्यालय पर कैंडल मार्च निकाला। वहीं आज आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी सेंट्रल जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जहां आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट ने कल एन चंद्रबाबू नायडू की रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी। विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट ने कल एन चंद्रबाबू नायडू की रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी।
विजयवाड़ा 22 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा की एक अदालत ने शुक्रवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में और पूछताछ के लिए दो दिन के लिये सीआईडी की हिरासत में भेज दिया। इस दौरान नायडू से कौशल विकास निगम घोटाले के बारे में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार के परिसर में पूछताछ की जाएगी। नायडू इस मामले में आरोपी हैं।
अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का प्रतिनिधित्व कर रहे विशेष लोक अभियोजक वाई. एन. विवेकानंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने नायडू को 23 और 24 सितंबर को दो दिन के लिए पूछताछ के वास्ते पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
इससे पहले दिन में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने घोटाले के संबंध में नायडू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। विवेकानंद ने अदालत के आदेशों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘उनसे (नायडू) हिरासत में दोनों दिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पूछताछ की जायेगी। उनके साथ एक वकील भी रहेगा। उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।’’