Dastak Hindustan

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर ना लगाएं ऐसी पेंटिंग

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के अंदर की एनर्जी पर बहुत ध्यान दिया जाता है। घर के अंदर आने वाली एनर्जी या फिर उसके अंदर की वस्तुएं कैसी एनर्जी या भाव को प्रकट करती हैं उसका भी बड़ा महत्व होता है। घर में हम कई बार ऐसी पेंटिंग्स या तस्वीरें लगा देते हैं, जो हमारे और परिवार के लिए अशुभ होती है।

ऐसा हम जानकर नहीं करते हैं, यह अनजाने में होता है। कई बार ये पेंटिंग्स और तस्वीरें नकारात्मकता को बढ़ावा देती है, जिससे वहां रहने वाले लोगों की सोच प्रभावित होती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किस तरह की तस्वीर या पेंटिंग्स घर में नहीं लगानी चाहिए।

1. घर के अंदर कभी भी डूबते हुए सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. यह दिन के खत्म होने और रात के प्रारंभ का प्रतीक है। रात को नकारात्मक माना जाता है।

2. अपने किसी पूर्वज की तस्वीर को घर के मंदिर में न लगाएं। लगाना ही है तो उसे घर के दक्षिणी दीवार पर लगाएं।

3. पति-पत्नी या परिवार की तस्वीरें दक्षिण दिशा या नैऋत्य या पश्चिमी वायव्य दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे रिश्ते प्रभावित होते हैं।

4. आग या समुद्र में डूबते जहाज की तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

5. घर के अंदर युद्ध, ज्वालामुखी, तेज बारिश, तूफान आदि से संबंधित तस्वीरें या पेंटिंग्स नहीं लगानी चाहिए। यह घर के अंदर सुख और शांति के लिए अशुभ होता है।

6. घर में हिंसक जानवरों की तस्वीरें या पेंटिंग्स न लगाएं। यह वहां रहने वाले लोगों की सोच को प्रभावित करता है।

7. महाभारत, विशाल पेड़, बिलखते बच्चों, ताजमहल, कांटे वाले पेड़ और पौधों की भी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इनको नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *