नागपुर (महाराष्ट्र): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाढ़ प्रभावित अंबाज़ारी क्षेत्र का दौरा किया। 170 मिमी. बारिश 7-8 के अंदर हुई। यह एक संकट है। फिर भी व्यवस्था ऐसी चाहिए जिससे लोगों को समस्या न हो।
नाग नदी पर JICA प्रोजेक्ट में ये विकास होने वाला है…3 विधानसभा में ड्रेनेज और सीवर सिस्टम की योजना बनाई गई है। नागपुर में बाढ़ प्रभावित अंबाझरी क्षेत्र का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते नागपुर में जल-जमाव की स्तिथ पैदा हो गई है। भारी बारिश के चलते ही कैनाल रोड रामदासपेठ इलाके में पानी भर गया है। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में देखा जा रहा है कि पानी लोगों के सीने तक तक भर गया है और लोग पानी के बीच ही गुजरने को मजबूर हो रहे हैं।
NDRF की टीम द्वारा अंबाझरी झील क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।