Dastak Hindustan

वाल्मीकि जयंती 2024 : कर्नाटक के सभी सरकारी आवासीय स्कूलों का बदलेगा नाम, CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान

बेंगलुरु (कर्नाटक):- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार 17 अक्टूबर को घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय किया जाएगा। इसके साथ ही रायचूर विश्वविद्यालय का नाम भी बदलकर महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय रखा जाएगा। यह फैसला वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा लिया गया जो महर्षि वाल्मीकि की विरासत और योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय रखा जाएगा। उन्होंने यह घोषणा वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की, जो रामायण के श्रद्धेय लेखक महर्षि वाल्मीकि के सम्मान में मनाई जाती है।

इससे पहले आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक्स पर कई पोस्टों की जिसमें वाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दलित प्रतिभा के धनी आदि कवि वाल्मीकि का जीवन और उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणा बनें जिन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की और दिखाया कि प्रतिभा जन्म से नहीं बल्कि एक उपलब्धि है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *