Dastak Hindustan

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश का बयान आया सामने

पटना (बिहार):- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर संसद में मनाही के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- “धीरे-धीरे सब जान जाइएगा।” आपलोग जानते ही हैं कि हमलोगों का बहुत पहले से आंदोलन चल रहा था। लगातार कितना काम करवा रहे थे। हम विशेष राज्य के लिए लगातार बोलते रहे हैं। इसके बाद कहा गया कि विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दीजिए। हमलोगों ने ही कहा कि विशेष राज्य का दर्जा या विशेष अधिकार के लिए मदद दीजिए। ताकि राज्य का विकास हो सके। इसके बाद केंद्रीय बजट में एनडीए सरकार ने बिहार को कई सौगात दी। कई चीजों की मदद देने की घोषणा की गई।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट में बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है। बिहार को बाढ़ से बचाव के लिये भी बजट में बड़ा एलान किया गया है। कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिये विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गयी है, जो स्वागत योग्य है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *