Dastak Hindustan

कुल्हाड़ी-चाकू के बल पर ट्रेन हाईजैक की कोशिश, व्हाट्सएप से पुलिस को बताया; बाद में किया गया ढेर

स्विट्जरलैंड :- स्विट्जरलैंड में एक ट्रेन को बंधक बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार रात एक व्यक्ति ने ट्रेन को बंधक बनाने की कोशिश की। हालांकि, कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया और बंधकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया। फारसी तथा अंग्रेजी बोल रहा था संदिग्ध

वाउद कैंटन पुलिस के प्रवक्ता जीन-क्रिस्टोफ सौटेरेल ने बताया कि संदिग्ध के पास एक कुल्हाड़ी और चाकू था। वह फारसी तथा अंग्रेजी बोल रहा था। फिलहाल, बंधक बनाने वाले की पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच की जा रही है। इसके अलावा, अभी अपराधी के ट्रेन को बंधक बनाने के कारण का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि, संदिग्ध ने एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिसके जवाब में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

15 लोगों को बनाया बंधक

कुल 15 बंधकों, जिसमें 14 यात्री और कंडक्टर शामिल था, को शाम 6:35 बजे से रात 10:30 बजे तक लगभग चार घंटे तक कैद में रखा गया। संदिग्ध ने यवरडोन के पास ट्रेन रुकवाई और कंडक्टर को यात्रियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया। हालांकि, कंडक्टर ने तब तक पुलिस को स्थिति के बारे में सतर्क कर दिया था।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *