नई दिल्ली (सउदी अरब ): ने एक नया AI चैटबॉट लॉन्च किया है।इसे रियाद स्थित Takamol कंपनी ने तैयार किया है। यह वैश्विक लेबर मार्केट से जुड़े हर सवाल का जवाब दे सकता है।
पिछले कुछ महीनों से AI चैटबॉट को लेकर रेस तेज हुई है। पहले केवल अमेरिकी कंपनियों का इस क्षेत्र में बोलबाला था। वहीं अब चीन और अन्य देशों की कंपनियां भी चुनौती देने लगी है। हाल ही में चीनी कंपनी डीप सीक के AI मॉडल ने टेक जगत में खलबली मचाई थी वहीं अब सऊदी अरब भी एक खास AI चैटबॉट Ryan ले आया है।यह खुद को लेबर मार्केट एडवाइजर के तौर पर पेश कर रहा है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सिर्फ लेबर मार्केट से जुड़े सवाल का जवाब देता है रायन
रियाद स्थित Takamol कंपनी ने ऐ रायन को तैयार किया है. कंपनी ने इसके दो वर्जन पेश किए हैं। पहला वर्जन ऑन-साइट है।यह केवल इंग्लिश में सवालों के जवाब देता है।इसका दूसरा वर्जन ऑनलाइन है जो इंग्लिश के साथ-साथ फ्रेंच अरबी और स्पेनिश आदि भाषाओं में जवाब दे सकता है। जब इस चैटबॉट से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सवाल किया गया तो इसने कहा कि वह राजनीति में नहीं बल्कि ग्लोबल लेबर मार्केट में एक्सपर्ट है।इसका ऑफलाइन वर्जन 50-60 शब्दों के छोटे जवाब देता है ताकि यूजर को इसके साथ इंटरेक्ट करने के अधिक मौके मिल सके। वहीं ऑनलाइन वर्जन अधिक गहराई के साथ सवालों के जवाब देता है।डीप सीक और ChatGPT जहां लगभग हर मुद्दे से जुड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं।वहीं Ryan केवल लेबर मार्केट के सवालों के जवाब देता है।