Dastak Hindustan

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में शादी से गायब हुई बच्ची का मिला शव

आगरा (उत्तर प्रदेश):यूपी के आगरा में एक बालिका को अगवा कर रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। मामला थाना मलपुरा के एक गांव का है। ।उत्तर प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। आगरा में शादी के डीजे पर डांस करती हुई पांच वर्षीय बालिका की अगवा कर हत्या कर देने की सनसनीखेज वारदात हुई है। आशंका है कि बालिका के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। गुरुवार सुबह बालिका की लाश को गांव के पास सरसों के खेत से बरामद किया गया है। बच्ची से रेप और हत्या की जानकारी पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हत्यारे दरिंदे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।मामला थाना मलपुरा के एक गांव का है। बुधवार की रात को गांव में एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। इसमें गांव के ही दंपती अपनी पांच साल की बेटी के साथ शामिल होने आए थे। बालिका रात करीब 12 बजे तक डीजे पर दिखाई दी। जिसके बाद वह नहीं दिखी तो स्वजनों को लगा कि किसी रिश्तेदार या परिचित के पास जाकर सो गई होगी। इसलिए वह भी शादी कार्यक्रम में व्यस्त हो गए।गुरुवार सुबह भी जब बेटी दिखाई नहीं दी तो स्वजनों को चिंता हुई। उन्होंने बेटी की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वह समारोह में कहीं नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर स्वजनों ने मिढ़ाकुर पुलिस चौकी पहुंचकर बालिका के गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम स्थल के आसपास ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे प्रयास के बाद पुलिस को कार्यक्रम स्थल से 200 मीटर दूर सरसों के एक खेत में बालिका का शव पड़ा मिला।बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। आशंका है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई। बालिका से रेप और हत्या की जानकारी होने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया घटना का जल्दी ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। आरोपी का सुराग लगा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस को पुख्ता आशंका है कि मासूम को कोई उसका जानने वाला ही बहला-फुसलाकर शादी समारोह से ही किसी बहाने से अगवा कर ले गया, उसके साथ रेप किया और पहचाने जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस शादी समारोह में आए लोगों की सूची बना रही है। आशंका है कि शादी में शामिल होने आए ही किसी व्यक्ति ही बालिका को बहाने से अगवा करके ले गया होगा। शादी में 2 सौ से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। पुलिस शादी में आए बच्चों से भी जानकारी कर रही है कि बालिका आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी। बालिका जिस समय डीजे पर मौजूद थी। वहां पर कई बच्चे भी थे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *