Dastak Hindustan

10 लाख अग्नि वीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे- मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्नि वीर योजना के लेकर युवाओं के मन में उत्साह है। 10 लाख अग्नि वीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दलों के लिए स्वयं की राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वे देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं। उनका काम ही है कि हर प्रगति वाले कार्य में टांग अड़ाना, अनावश्यक व्यवधान पैदा करना, लोगों को भड़काना, गुमराह करना। लगातार उनके द्वारा ऐसा कृत्य किए जाते रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष ने लगातार गुमराह करने का प्रयास किया। हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के इस सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अग्निपथ योजना में 4 साल के बाद 25% लोग फौज में जाएंगे और बाकी लोग अर्धसैनिक बलों में जाएंगे। एक भी जवान घर में नहीं बैठने वाला है, फिर भी विपक्ष की हताशा क्या है। अग्निवीर के 4 साल पूरे होने के बाद विपक्ष औंधे मुंह गिरेगी। प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सही कहा है कि इस योजना को लेकर बहुत अफवाह फैलाई गई है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *