Dastak Hindustan

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से शुरू

रायपुर (छत्तीसगढ़):- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरबा से फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। न्याय के महासंग्राम में छत्तीसगढ़ की जनता पूरे जोश और उत्साह से एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। तानाशाही ताकतें लाख कोशिश कर ले, जनता की आवाज को नहीं दबा सकती। यह जनसमर्थन देश में बदलाव की दस्तक है।

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,”BJP सरकार ने नोटबंदी की, GST लागू हुआ। छोटे व्यापारी तबाह हो गए। देश में पॉवर, डिफेंस, हेल्थ, रिटेल, एयरपोर्ट किसी भी इंडस्ट्री में चुने हुए लोग हैं। यानी पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा है। बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही है। यही आर्थिक अन्याय है।”

हिंदुस्तान में सामाजिक न्याय की ओर सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम ‘जातिगत जनगणना’ है। इससे आम जनता को पता चल जाएगा कि देश का पूरा धन सिर्फ 2% अमीर लोगों के पास जा रहा है। जातिगत जनगणना से देश की सच्चाई सामने आ जाएगी, तभी PM मोदी और RSS के लोग जातिगत जनगणना नहीं होने दे रहे।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *