Dastak Hindustan

ट्रेडिशनल कुकिंग में घी सबसे महत्वपूर्ण

नई दिल्ली :- ट्रेडिशनल कुकिंग में देसी घी का खूब इस्तेमाल होता है। और अब, न्यूट्रशनिस्ट भी इसके फायदे गिनाते हैं। तो अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो हर दिन की डाइट में थोड़ी मात्रा में देसी घी को जरूर खाना चाहिए।

लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि देसी घी को किस तरह से खाया जा रहा है। देसी घी में खाना पकाकर खाने की बजाय इन चीजों के साथ मिलाकर खाएंगे तो ये ज्यादा फायदेमंद है। ये चीजें देसी घी को आंतों की हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद करती हैं। तो चलिए जानें किन चीजों को देसी घी में मिलाकर खाना फायदेमंद है।

हल्दी और देसी घी

देसी घी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर खाने से सेहत को काफी सारे फायदे होते हैं। जब हल्दी घी में मिलाया जाता है तो इससे हल्दी के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और करक्यूमिन के साथ घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड मिलता है। जिसकी वजह से आंतों को हेल्दी रहने में मदद मिलती है और शरीर में सूजन दर्द जैसी समस्या से निजात मिलता है।

 

सौंठ और देसी घी

सौंठ अदरक के सूखे पाउडर को कहते हैं। सौंठ को अगर देसी घी में मिलाकर खाया जाए तो ये सर्दी-खांसी में आराम पहुंचाता है। इसकी मदद से गले में जमा कफ निकल जाता है। साथ ही पेट में दर्द, सूजन, सिरदर्द जैसी समस्या में भी सौठ को देसी घी के साथ मिलकर खाना चाहिए।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *