Dastak Hindustan

मुजफ्फरपुर में उपद्रवियों ने की गोलीबारी, 3 घायल 2 की हुई मौत

 मुजफ्फरपुर (बिहार) :- मुजफ्फरपुर में उपद्रवियों ने  गोलीबारी की जिनमें से 5 लोगों को गोली लगी और   2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया की गोली चलाने वाले चार लोग थे जो 2 बाइकों पर आए थे। हमें जब पता चला तो हम यहां पहुंचे। गोली आशुतोष साही को लगी है जिनकी मौके पर ही मौत हो गई उनके बॉडीगार्ड को भी गोली लगी है।

5 लोगों को लगी गोली दो की मौत

अहियापुर थानेदार के अरुण कुमार ने बताया कि हम मौके पर नहीं गए हम अस्पताल में हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 लोग घायल हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

प्रोपर्टी डीलर आशुतोष साही और उनके एक निजी अंगरक्षक की मौत हुई

SSP राकेश कुमार ने बताया है कि देर रात्री में गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें प्रोपर्टी डीलर आशुतोष साही और उनके एक निजी अंगरक्षक की मौत हुई है। अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में 2 बाइकों पर कुल 4 अपराधी थे। सुबह FSL की टीम घटना स्थाल की जांच करेगी। अभी तक की जानकारी में प्रोपर्टी के विवाद की बात सामने आई है। आगे की जांच की जा रही है।

ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *