Dastak Hindustan

अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटके किए गए महसूस

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश):- अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।  भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर  में आया। भूकंप  सुबह 06:56 बजे महसूस किया गया।  तीव्रता रिक्टर पैमाने पर इसकी 3.3 तीव्रता रही।

शुक्रवार को भी दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे

शुक्रवार को भी देश के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मनीपुर और राजस्थान में ये झटके महसूस किये गए थे। राजस्थान के जयपुर में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.4 रिएक्टर दर्ज की गई थी। वहीं मनीपुर में रिएक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र उखरुल में 20 किलोमीटर जमीन के नीचे बताया गया था। वहीं भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह 5 बजे महसूस किए गए गए थे।

ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *