अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में घाघरा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। घाघरा नदी में एक नाव पलट गई है जिसमें सवार करीब 12 लोग डूब गए थे। लगभग 9 लोगों को ग्रामीणों द्वारा जल्द से जल्द नदी से निकाल लिया गया है। अंबेडकरनगर की घाघरा नदी में एक नाव पलटी जिसमें 3 लोग लापता हैं। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि नाव पर करीब 12 लोग सवार थे। हमने 9 लोगों को बचा लिया है। 3 लोग लापता हैं। लापता लोगों की खोज की जा रही है। पुलिस और गोताखोर की टीम मौजूद है।
सेल्फी लेते हुए बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक सभी 14 लोग घूमने के इरादे से नाव में सवार हुए थे। नाव जब नदी के बीच में थी तो सेल्फी लेते हुए संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तेजी दिखाते हुए 11 को निकाल लिया लेकिन तीन लड़कियों का पता नहीं चल सका।नदी से बाहर निकाले गए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। वहीं 3 लड़कियों की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है। इसके लिए गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।