Dastak Hindustan

अगले 24 घंटों के दौरान बिपरजोय गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना

नई दिल्ली:- IMD के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार बिपरजोय पूर्व मध्य और उसके आसपास अरब सागर के ऊपर से 6 जून को रात 11:30 बजे लैटीट्यूड 12.5N लोंगिट्यूड‌66.0E गुजरा है।

ताज़ा जानकारी के अनुसार दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र  में मंगलवार शाम चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ में बदल गया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ घंटों के दौरान बिपरजॉय उत्तर की तरफ बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो इसके चलते 24 घंटे में कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग के अलावा मुंबई, ठाणे व पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *