Dastak Hindustan

सोनभद्र में एआरपी ने किया कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी में समरकैम्प का शुभारम्भ

रामेश्वर सोनी की स्पेशल रिपोर्ट

घोरावल:- सोनभद्र विकासखंड घोरावल के कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी में समरकैम्प का एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी ने मां सरस्वती की पूजा आरती कर शुभारम्भ किया। इस समय  गर्मी के चलते सभी विद्यालय बन्द चल रहे हैं।

एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि समरकैम्प स्वैच्छिक है। इसका उद्देश्य विद्यालय के आसपास के बच्चों को विद्यालय से जोडते हुए उनके अन्दर की छिपी हुयी प्रतिभाओं को जागरुक करना है। विद्यालय में पढ़ाई से लेकर बहुत सारी गतिविधियां होती हैं जो हर बच्चों में अलग अलग होती हैं। रोजाना पढ़ाई के   दौरान वो वह सब कहीं पीछे छूट जाती हैं।उन्ही प्रतिभाओं को कला,क्राफ्ट, गायन,नृत्य नाटक,अभिब्यक्ति क्षमता का विकास आदि को मनोरंजक वातावरण में सम्पादित कराना है।

पहले दिन के कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पेड बनकर पेडों की व्यथा के बारे में पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों से आग्रह किया।इस अवसर पर अनुदेशक अजीत कुमार ने सहयोग किया।कैम्प के पहले ही दिन लगभग चालीस बच्चों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *