दिल्ली:- दिल्ली में आए दिन एक के बाद एक चाकू की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र के राजू पार्क इलाके की है। जहां युवक पर लगातार चाकू से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी गई। अभी कुछ दिन पहले शाहबाद डेयरी में ‘साक्षी हत्याकांड’ के बाद या दूसरी चाकू की घटना सामने आई हैं।
12 बार से ज्यादा चाकू से वार किए गए
मिली जानकारी के मुताबिक CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। और इसमें साफतौर पर देखा गया है कि कैसे दो लोग एक युवक को बुरी तरह से उस पर चाकू से वार पर वार किए जा रहे हैं। उसके शरीर पर 12 बार से ज्यादा चाकू से वार किए गए हैं मृतक का नाम सचिन बताया जा रहा है।
बदमाशों के हौसले हमेशा बुलंद
सचिन राजू पार्क इलाके का रहने वाला था और मृतक युवक के रिश्तेदार ने बताया कि जिस जगह पर सचिन को मारा गया है। उस जगह दहशत का माहौल रहता है। रात के अंधेरे में वहां गुंडे बदमाश घूमते रहते हैं। उस इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से बदमाशों के हौसले हमेशा बुलंद रहते हैं।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
सचिन पर हमले के पुलिस को बहुत बार फोन किया गया था। लेकिन पुलिस घटना स्थल पर देर से आई और इसी देरी की वजह से तब तक सचिन का काफी खून बह चुका था जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेबसराय थाना की पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है। Source-ANI