गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया व नाथ संप्रदाय के विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज 51 साल के हो गए हैं। पर्यावरण दिवस 5 जून, 1972 को सीएम योगी का जन्म हुआ था। इस दिवस को वह बेहद सादगी व अलग तरीके से मनाते हैं।आज सीएम योगी गोरखपुर में हैं। कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे।
आइए जानते हैं सीएम अपने जन्मदिन पर आज क्या करेंगे और क्या कुछ खास रहेगा
इसके साथ ही सीएम गोरखनाथ मंदिर में स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व चना खिलाएंगे। गायों के साथ कुछ समय व्यतीत कर उनकी सेवा करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही गोरखपुर पहुंच गए थे। उन्होंने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।
Source ANI