Dastak Hindustan

राहुल गांधी ने भारतीय प्रवासियों को न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में किया संबोधित

न्यूयॉर्क:- अमेरिका में राहुल गांधी अप्रवासी भारतीयों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि दो तरह की विचारधारा चल रही है। एक महात्मा गांधी की दूसरी ओर नाथूराम गोडसे की। हम महात्मा गांधी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने कहा कि बीजेपी में कमी हैै। क्योंकि वह दूर का नहीं देख सकती है। कार्यक्रम केेे दौरान राहुल गांधी ने ओडिशा ट्रेन हादसे में  मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी।

भारतीय समुदायों को उन्होंने ने संबोधित किया

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सोमवार को स्थानीय समयानुसार 12 बजे न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में   लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में दो तरह की विचारधाराएं चलाई जा रही हैं। जिनमें एक नाथूराम गोडसे की विचार धारा है तो दूसरी ओर महात्मा गांधी की। हम महात्मा गांधी की विचारधार को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

गांधी अंबेडकर पटेल नेहरू के कदमों पर चल रहे

राहुल ने कहा कि भारत में अलग विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है। एक बीजेपी की और एक कांग्रेस की एक तरफ नाथूराम गोडसे की विचारधारा है तो दूसरी तरफ महात्मा गांधी की विचारधार को हम आगे लेकर जा रहे हैं। गांधी जी ने अंग्रेजों से लड़ाई की जो उस समय अमेरिका से भी बड़ी ताकत थे। आप लोग गांधी अंबेडकर पटेल नेहरू के कदमों पर चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री हमेशा भूतकाल की बातें करते हैं

भारत में वर्तमान राजनीतिक स्थिति की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कार चलाते समय आप हमेशा पीछे नहीं देख सकते। क्योंकि अगर पीछे देखे हैं तो  एक्सिडेंट हो जाता है। पीएम मोदी बीजेपी और आरएसएस के साथ यही मुश्किल है। वो हमेशा भूतकाल की बातें करते हैं और हमेशा किसी दूसरे पर आरोप लगाने की सोचते हैं। बीजेपी और आरएसएस के पास भविष्य देखने की क्षमता बिल्कुल भी नहीं है। उनसे कुछ भी पूछो वो पीछे की ओर देखते हैं। ओडिशा रेल हादसे पर सवाल पूछो तो कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ऐसा काम किया था इसलिए यह हादसा हो गया है। Source-ANI

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *