दिल्लीः दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर प्रदेश की सरकार का नियंत्रण खत्म करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा देश की ताकत पर ये बड़ा प्रहार है। संघीय ढ़ाचे की बात केंद्र सरकार करती है परन्तु कार्य बिल्कुल उसके विपरीत होता है। आज स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा कि जो केंद्र सरकार की सहयोगी सरकारें(राज्य सरकार) नहीं हैं उन सभी सरकारों की एक समान स्थिति है जो चिंता का विषय है।
केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों को आज झारखंड के लोगों का समर्थन मिला है। दिल्ली के लोग झारखंड के आभारी है। हेमंत सोरेन ने कहा, चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देने का केंद्र सरकार यह काम कर रही है, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर वार है। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री आवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया।
Source ANI