Dastak Hindustan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा करेंगी

दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा करेंगी। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति संतोखी के साथ विशेष बातचीत करेंगी और कई गतिविधियों में भी भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रहेंगी। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय में पूर्व सचिव सौरभ कुमार ने कहा, राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर सूरीनाम का दौरा करेंगी। यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति संतोखी के साथ विशेष बातचीत करेंगी और कई गतिविधियों में भी भाग लेंगी।

सचिव (वेस्ट) संजय वर्मा ने पत्रकारों से कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 जून को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की यात्रा पर आएंगी। उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली इस देश की यात्रा होगी।पांच जून को राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति सूरीनाम के अपने समकक्ष संतोखी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों का भी दौरा करेंगी और भारतीय समुदाय के सदस्यों और प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी।

Source ANI

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *