नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। शाह ने ट्वीट किया कि आज मैंने आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। शाह मणिपुर के चार दिवसीय दौरे से लौटने के एक दिन बाद राष्ट्रपति से मिले, जहां हिंसा हो रही है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने भी ट्वीट किया: ”केंद्रीय गृह मामलों और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की”।
इस मुलाकात में दोनों के बीच क्या बात हुई इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन समझा जाता है कि शाह ने इस दौरान मुर्मू को मणिपुर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और शांति बहाल करने के प्रयासों की जानकारी दी।
इसके अलावा, उन्होंने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके की अध्यक्षता में एक शांति समिति के गठन और हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे के साथ ही राहत और पुनर्वास पैकेज की भी घोषणा की। शाह ने हिंसा के लिए मणिपुर उच्च न्यायालय की ओर से ‘जल्दबाजी’ में लिए गए फैसले को दोषी ठहराया था और कहा, ‘‘मणिपुर में जारी संकट का एकमात्र समाधान बातचीत है।’’
ज्ञात हो कि तीन मई को मणिपुर में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने पहली बार पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया था।