रांची (झारखंड):- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल भी विपक्षी पार्टियों से सहयोग के लिए यात्रा कर रहे हैं इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलकर सहयोग की मांग की है।
आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गहरा है रिश्ता
हेमंत सोरेन राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे लगातार भाजपा व केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी गहरी मित्रता है। दोनों नेताओं के बीच पूर्व में कई बार मुलाकात हो चुकी है।
उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद भी तेज हो रही है। नीतीश कुमार ने इस सिलसिले में कई राज्यों में जाकर वहां भाजपा विरोधी दलों से मुलाकात की है। आईएएस और अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए 19 मई को अध्यादेश जारी किया था। इसी अध्यादेश का केजरीवाल विरोध कर रेह हैं।