लखनऊ:- उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां जिला बीजेपी कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बृजेश पाठक बैठक मेंं जिले के सभी बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में जो काम प्रदेश में नहीं हो सके। वह सभी काम केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के नेतृत्व में हो रहे हैं। हमें यह संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।
भारत का अपमान नहीं करना चाहिए
ब्रजेश पाठक ने अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मुस्लिमों, सिख, ईसाई, दलित और आदिवासियों पर दिए बयान को गलत और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर किसी को भी इस तरह से भारत का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसे बयानों को कोई भी भारतवासी स्वीकार नहीं करेगा।
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सरकार मेडिकल कॉलेज बना रही है।
बृजेश पाठक ने कहा स्वास्थ्य के साथ ही सभी विकास योजनाएं समय से पूरी कराई जाएंगी। जिले में हाईवे पर बने अस्पताल का जायजा लिया। आने वाले समय में वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरकार मेडिकल कॉलेज बनवा रही है। जिन जिलों में अभी काम नहीं शुरू हुआ है। वहां भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। Source-ANI