मुंबई:- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से NCP कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को एक मुलाकात की। शरद पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा बंगले’ में उनसे मिलने पहुंचे। महाराष्ट्र में सत्ता हस्तांतरण के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक हुई है।
आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया
सीएम शिंदे और शरद पवार की यह बैठक लगभग आधे घंटे से ज्यादा चली। सीएम शिंदे से मुलाकात के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने आधिकारिक के जरिए ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने इस मुलाकात का मकसद साफ किया। शरद पवार ने बताया कि मराठा मंदिर के अमृत महोत्सव की वर्षगांठ के मौके पर 24 जून को समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सीएम शिंदे को आमंत्रित करते के लिए वे उनके आवास पर पहुंचे थे।
राजनितिक गलियारों में शोर मच गया है
NCP अध्यक्ष शरद पवार से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस बैठक से राजनितिक गलियारों में शोर मच गया है। इससे पहले अप्रैल में महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता और राकांपा के राज्य प्रमुख अजीत पवार ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।
आधे घंटे से ज्यादा चली बैठक
NCP अध्यक्ष ने बताया कि आधे घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में उन्होंने महाराष्ट्र में मराठी फिल्म, नाट्य एवं कला के क्षेत्र में कलावंत कारागिर की समस्याओं को जानने तथा फिल्म, नाटक, लोककला, वाहिन्य एवं मनोरंजन के अन्य माध्यमों से संबंधित संघों को आमंत्रित करने के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा थी। Source-ANI