मोरेह (मणिपुर):- रविवार को भी सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। जिसमें 40 उग्रवादी मारे गए थे। मणिपुर मेंं अभी भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। गृहमंत्री अमित शाह हालात पर काबू पाने के लिए खुद ग्राउंड पर उतर चुके हैं। साहनी आज मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह का दौरा किया है। अमित शाह ने आज सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की।
अमित शाह का मणिपुर में आज दौरे का तीसरा दिन
अमित शाह ने कुकी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल और अन्य समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक टीम से भी मुलाकात की है। उन्होंने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार की पहल के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया। शाह ने ट्वीट कर बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोरेह (मणिपुर) में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि शाह ने म्यांमार की सीमा से लगे मोरेह शहर में आज सुरक्षा समीक्षा बैठक की।
अमित शाह ने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार की पहल के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया। गृह मंत्री मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं और राज्य में शांति बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को मेइती और कुकी समूहों ने शांति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संकटग्रस्त राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम करेंगे।
अगर किसी ने शांतिभंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ होगी कार्रवाई
शाह ने मंगलवार को इंफाल में मणिपुर पुलिस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की थी। उन्होंने कहा था कि मणिपुर की शांति और समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश।