Dastak Hindustan

पटना में लू का प्रकोप जारी, पड़ रही भीषण गर्मी

पटना (बिहार):- पटना में लू का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। IMD के अनुसार आज पटना में अनुमानित अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है।

फिलहाल अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। तीखी धूप में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोग मौसमी बीमारियों के शिकार भी होने लगे हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग मौसमी फलों, ठंडे पेय पदार्थों और एसी-कूलर पर आश्रित हो गए हैं।

सत्तू बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक है। माना जाता है कि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है। वैसे तो सत्तू के लड्डू, पराठे समेत कई चीजें तैयार की जाती है लेकिन गर्मी में अधिकतर सत्तू के ठंडे ड्रिंक्स पीना प्रिफर किया जाता है। इसमें मीठा और नमकीन दोनों ही ड्रिंक का स्वाद लेना पसंद करते हैं। भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *