लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- समाजवादी पार्टी सरकार ने एक बार फिर भाजपा पर कड़ा निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने न तो नई एंबुलेंस चलवाई बल्कि जो हमारी सरकार में एंबुलेंस चलाई गई थी उनका भी सही से ध्यान नहीं रख पाए।
आज उन सभी एंबुलेंस का बुरा हाल है। अखिलेश यादव ने कहा कि संत कबीर नगर जिला अस्पताल में खड़े-खड़े एंबुलेंस कबाड़ बन चुकी है। उसमें आग भी लग गई है। वार्डों में धुआं भरने से मरीजों की जान भी बहुत मुश्किल से बच पाई। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखे तंज कसे उन्होंने कहा है कि बस यह सरकार भ्रष्टाचार की नीति जानती है। भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा की सरकार किसी व्यवस्था को सुचारू रूप से नहीं चला पा रही है। अखिलेश यादव ने कहा सबसे पहले भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर रोक लगानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में भाजपा के लिए यह बहुत बड़ा सबब बनेगा।