मुरादाबाद(उत्तर प्रदेश):- मुरादाबाद में डिहाईड्रेशन डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। गर्मी को देखते हुए सरकार द्वारा व्यवस्थाएं भीगी जा रहे हैं लेकिन फिर भी डिहाइड्रेशन डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश के CMO डॉ एम सी गर्ग ने बताया, “रोजाना 8-10 मरीज भर्ती हो रहे हैं। PHC पर भी डिहाईड्रेशन डायरिया के मरीज आना शुरू हो गए हैं। गर्मी को देखते हुए हमे इसकी संभावना पहले से थी सभी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।”
यूपी के मुरादाबाद में इन दिनों डायरिया का कहर जिला अस्पताल में देखा जा सकता है। ओपीडी में 50 से ज्यादा बच्चे व औसतन 30 से अधिक वयस्क मरीज हर रोज पहुंच रहे हैं। इनमें से 10 मरीजों को रोजाना भर्ती किया जा रहा है। तापमान तेजी से हो रही बढ़ोतरी के कारण बच्चों से बड़े तक डायरिया के शिकार हो रहे हैं। बरसात न आने तक एसी ही स्थिति बने रहने की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टरों की सलाह है कि बाहर निकलें तो पानी की बोतल अपने साथ रखें। हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी पिएं. गर्मियों में जंक फूड, फ्रिज में रखा बासी खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को सलाद, फल, जूस व ओआरएस पिलाए। डॉक्टरों का मानना है कि जितना हो सके बच्चों को गर्मी से बचा कर रखें और उन्हें ठंडी चीजें और ठंडे फल जरूर उपलब्ध कराएं।