दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) अस्पताल से लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मनी लॉंड्रिंग केस में तिहाड़ जेल बंद सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद बाथरूम में गिर गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस दौरान सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई हैं।
उनको उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन रीढ़ की हड्डी के कारण कमर में बेल्ट बांधते हैं। उनकी स्पाइन सर्जरी होनी ड्यू है। दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल से लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।