महाराष्ट्र: पुणे-सोलापुर हाईवे पर यावत के पास मुंबई से निजामाबाद जा रही एक बस के पलटने से 12 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने बाइक को टक्कर मारने से बचने के लिए ब्रेक लगाया। घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र में देर रात पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक सवारियों से भरी बस हादसा का शिकार हो गई। हादसा यावत के पास हुआ, जहां मुंबई से निजामाबाद (तेलंगाना) जा रही एक प्राइवेट बस बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसे के बाद हाईवे पर पूरा ट्रैफिक रूक गया। बताया जा रहा है कि बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब बस ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारने से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए।