आगरा नगर निगम ने ताजमहल को 1 करोड़ 94 लाख से अधिक रुपये का जल कर नोटिस भेजा है और 1 लाख 47000 हजार का गृहकर नोटिस भी भेजा है। नगर निगम के अधिकारियों ने नोटिस पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को यह नोटिस भेजा है।
नगर निगम के अधिकारियों ने नोटिस में 15 दिन के अंदर यह गृहकर जमा करने को कहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, आगरा (एएसआई) के अधिकारियों के अनुसार, गृहकर का एक नोटिस एत्माद्दौला स्मारक को भी भेजा गया है।