Dastak Hindustan

उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे सरकार व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च में हुए शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, NCP नेता अजीत पवार छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च में शामिल हुए।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ आज महा विकास अघाड़ी (MVA) की ओर से ‘हल्ला बोल’ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें कई छोटी-छोटी पार्टियां शामिल हैं।यह प्रदर्शन सरकार और राज्यपाल कोश्यारी के खिलाफ छत्रपति शिवाजी पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर किया जा रहा है। प्रोटेस्ट में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और NCP नेता अजीत पवार हुए।

वहीं दूसरी ओर, इसके जवाब में भाजपा भी प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा का कहना है कि MVA ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। इसीलिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।

 

नाना पटोले बोले- प्रदर्शन के ऐलान से भाजपा डर गई

MVA ने कहा कि हमारे प्रदर्शन के ऐलान से भाजपा सरकार डर गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि MVA के विरोध मार्च से भाजपा डर गई। उनका यह प्रदर्शन लोगों का भाजपा सरकार के प्रति अपने विरोध को सामने लाएगा। इसमें महाराष्ट्र के साथ किए गए अन्याय और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में मराठी भाषियों के खिलाफ अत्याचार का मुद्दा भी उठाया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का विरोध मार्च हास्यास्पद है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस, जो MVA में हैं।

भाजपा का होगा माफी मांगो आंदोलन

भाजपा नेता आशीष शेलार ने भी जवाब में माफी मांगो आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लोग लगातार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। संजय राउत ने अंबेडकर की जन्मभूमि पर विवाद पैदा करने की कोशिश की है। सुषमा अंधारे ने भगवान राम, भगवान कृष्ण, संत ज्ञानेश्वर और संत एकनाथ के साथ-साथ वारकरी समुदाय का अपमान किया है।शेलार ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि अपने बयानों पर शिवसेना के नेता माफी मांगें।

 

2500 पुलिसकर्मी तैनात

इस प्रदर्शन के लिए करीब 2500 पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों को प्रोटेस्ट की जानकारी इस शर्त पर दी गई है कि ट्रैफिक डिपार्टमेंट से भी परमिशन लेनी होगी।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *