Dastak Hindustan

दिल्ली नगर निगम में मिली आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत, साझा की खुशियां

नई दिल्ली:– दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।

आप जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने केजरीवाल पर जो भरोसा किया उससे ताकत बढी है। उन्होने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के भी निकाय चुनाव के नतीजे चौकाने वाले होंगे।

पतिराम आजाद ने कहा कि बस्ती में निकाय चुनाव में जीत के लिये पार्टी लगातार जनता के बीच है और अब तक 11 कार्यकर्ता सम्मेलन किये जा चुके हैं। पार्टी सुयोग्य उम्मीदवारों को चुनाव मैंदान में उतारेगी। इसी कड़ी में अजय चौधरी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाया गया। उन्हें नगर पालिका में पार्टी अध्यक्ष पद का दावेदार बना सकती है। दिल्ली नगर निगम में मिले ऐतिहासिक जीत पर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से मुकेश कुमार शुक्ला, राम सुभाष वर्मा, फिरदौस अहमद, वीरेन्द्र यादव, मनोज पाण्डेय, कुलदीप जायसवाल, रवि प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, चन्द्रभान कन्नौजिया, पवन पाण्डेय, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रहरि, एहतेशाम हुसेन के साथ ही अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *