Dastak Hindustan

मिर्जापुर में जिलाधिकारी ने तहसील लालगंज अन्तर्गत धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण 

 

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश):- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त तहसील लालगंज के अन्तर्गत संचालित धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा लालगंज खजुरी प्रथम व तृतीय एवं पी0सी0एफ0 लालगंज का निरीक्षण किया। विपणन शाखा लालगंज खजुरी प्रथम व तृतीय पर बताया गया कि आज की तिथि में अब तक 08 किसानों से 325 कुन्तल धान खरीद की गयी हैं। इसी प्रकार पी0सी0एफ0 लालगंज के धान क्रय केन्द्र पर दो किसानों से 49.20 कुन्तल धान की खरीद की गयी। जिलाधिकारी द्वारा तीनों केन्द्रो पर किसानों को वितरित किये जाने वाले टोकन रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर केन्द्र पर अपने धान का तौल कराने आये किसानों से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता कर केन्द्र पर सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। कृषको द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि केन्द्र पर टोकन वितरण के अनुसार धान की खरीद की जा रही हैं। उन्हंे अभी तक किसी प्रकार की समस्या का समाधान का नही करना पड़ा।

 

जिलाधिकारी द्वारा बोरा, धनराशि, कांटा, नमी मापक यंत्र आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये निरीक्षण भी किया गया। उन्होने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह तक जिन-जिन किसानों के धान की खरीद की जानी है उनकी सूची केन्द्र पर चस्पा कराते हुये उनके मोबाइल नम्बर पर भी खरीद की तिथि के बारे में जानकारी दी जाय।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के धान की खरीद पूरे पारदर्शिता के अनुसार किया जाय किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। उन्होने कहा कि टोकन व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाय, डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रो पर बोरा की अग्रिम उपलब्धतता बनाये रखे ताकि बोरा के कमी के कारण किसान की खरीद बाधित न हो। जिलाधिकारी के जानकारी करने पर केन्द्र प्रभारी सिद्धनाथ तिवारी द्वारा बताया गया कि किसानों के कामन धान 2040 रूपया प्रति कुन्तल तथा ए ग्रेड धान 2060 रूपया प्रति कुन्तल की दर से खरीद की जा रही है एक किसान से एक दिन में अधिकतम 100 कुन्तल के धान क्रय किया जा रहा हैं। इस अवसर संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवनीत सेहारा, डिप्टी आर0एम0ओ0 धनंजय सिंह उपस्थित रहें।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *